Az

Wednesday, February 23, 2022

फरहान से शादी के बाद शिबानी दांडेकर ने सोशल मीडिया पर बदला अपना नाम, बनीं मिसेज अख़्तर

अभिनेता फरहान अख्तर ने 19 फरवरी को गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ शादी की है। दोनों करीबी दोस्तों और परिवार के बीच शादी के बंधन में बंधे हैं। फारहान और शिबानी की शादी फोटोज इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब छाई हुई हैं। वहीं अब शिबानी ने शादी के बाद सोशल मीडिया पर अपना नाम बदल दिया है।

हाल ही में उन्होंने ने सोशल मीडिया पर अपना नाम शिबानी दांडेकर से बदलकर शिबानी दांडेकर-अख्तर कर लिया है। इसी के साथ उन्होंने अपने इंस्टाग्राम में बायो में लिखा है ‘निर्माता, अभिनेत्री, गायिका, श्रीमती अख्तर’। हालांक अभी भी ट्विटर पर उनका नाम शिबानी दांडेकर ही है।

इसी के साथ शिबानी दांडेकर ने अपनी शादी की कई सारी खूबसूरत सी फोटोज भी फैन्स के साथ शेयर की हैं। उन्होंने इन फोटोज को शेयर करते हुए लिखा है ‘अरे पति! @faroutakhtar’। इन फोटोज में देखा जा सकता है कि फरहान और शिबानी एक-दूसरे के साथ बेहद खुश हैं। इनमें से एक फोटो में फरहान अपनी दुल्हन को किस करते हुए भी नजर आ रहे हैं।

फरहान अख्तर ने भी अपनी शादी की फोटोज शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने लिखा है ‘कुछ दिन पहले शिबानी दांडेकर और मैंने अपने शादी का जश्न मनाया और हम उन सभी के प्रति बहुत आभारी हैं, जिन्होंने उस दिन हमारी प्राइवसी का सम्मान किया’।

उन्होंने आगे लिखा ‘हालांकि ये फंक्शन आपके साथ कीमती पलों को साझा किए बिना और आपका आशीर्वाद प्राप्त किए बिना अधूरा है। आपको हमारी तरफ से बहुत सारा प्यार’।

बता दें, शिबानी और फरहान की शादी खंडाला में हुई थी। उनकी शादी में गौरव कपूर, समीर कोचर, मोनिका डोगरा, रितेश सिधवानी, रिया चक्रवर्ती, अमृता अरोड़ा, शंकर महादेवा, एहसान नूरानी और ऋतिक रोशन सहित उनके परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। शादी से पहले कपल ने मुंबई में फरहान के बंगले में मेहंदी और हल्दी फंक्शन भी रखा था।

गौरतलब है फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर को साल 2018 में पहली बार एक कपल के रूप में पोज देते हुए देखा गया था, जब वो मुंबई में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के रिसेप्शन में शामिल हुए थे। उसी समय से ये कपल खुलकर अपने प्यार का इजहार करते नजर आता है। साथ ही दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर साथ की फोटोज शेयर करते भी दिखाई देते आए हैं।

The post फरहान से शादी के बाद शिबानी दांडेकर ने सोशल मीडिया पर बदला अपना नाम, बनीं मिसेज अख़्तर appeared first on Jansatta.



from मनोरंजन – Jansatta https://ift.tt/Jd0KMRN

No comments:

Post a Comment

मुझे मोदी से नफरत नहीं लेकिन चेहरा देखते ही गुस्सा आ जाता है- कॉमेडियन ने शेयर किया वीडियो, मिले ऐसे जवाब

कॉमेडियन कुणाल कामरा अक्सर मोदी सरकार पर मजाकिया टिप्पणी करते रहते हैं। इसी बहाने वह सरकार पर तीखा तंज भी कसते हैं। अब कामरा ने एक वीडियो शे...