Az

Friday, April 1, 2022

प्रियका चोपड़ा को भूल चुकी हैं उनकी मां, खुद बताई दिलचस्प वजह

बॉलीवुड से हॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वालीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हाल ही में मां बनी हैं। इस साल की शुरुआत में प्रियंका और निक जोनस सरोगेसी के जरिए माता-पिता बने हैं। इन दिनों दोनों अपनी बेटी के साथ लॉस एंजिल्स में कर रहे हैं। प्रियंका की मां मधु चोपड़ा अपनी नातिन को लेकर काफी खुश हैं, लेकिन अब तक उसे गोद में नहीं उठा पाई हैं।

मधु चोपड़ा के कॉस्मेटिक क्लिनिक ने 14 साल पूरे होने पर उन्होंने मीडिया से बातचीत की। ई-टाइम्स के साथ लाइव सेशन में नानी मधु चोपड़ा ने बताया कि वो अपनी नातिन से मिलने के लिए बेताब हैं। लेकिन बच्चे के स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं और COVID-19 स्थिति के कारण वो लॉस एंजिल्स में प्रियंका और उनकी बेटी से मिलने नहीं जा सकी हैं।

मधु चोपड़ा ने अपनी खुशी साझा करते हुए बताया कि वो काफी समय से नानी बनने का इंतजार कर रही थीं। उन्होंने कहा कि वो एक पल के लिए भी बच्ची के बारे में सोचना बंद नहीं कर सकतीं।

अब प्रियंका की याद नहीं आती: आगे प्रियंका की मां ने बताया कि नानी बनना मेरे लिए बहुत खुशी की बात है! मैं आपको बता नहीं सकती कि उसके लिए मेरा दिल कैसे धड़कता है। मैंने हमेशा से इस पल का इंतजार किया था। जब ये हो चुका है तो मैं अपनी खुशी छुपा नहीं सकती। उन्होंने कहा कि अब मुझे प्रियंका और अपने बेटे की याद नहीं आती। मुझे बस नन्ही सी बच्ची का ही ख्याल रहता है।

जब उनसे बच्ची के नाम के बारे में पूछा गया तो मधू ने बताया, ”अभी नहीं रखा है। जब पंडित जी नाम निकालेंगे तब रखा जाएगा। अभी नहीं रखा गया।” बता दें कि मां बनने के बाद से प्रियंका सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रहती है। वो और निक अपनी बेटी की देखभाल में काफी व्यस्त हैं। हालांकि पिछले हफ्ते प्रियंका ने 94वें ऑस्कर अवॉर्ड का प्री-इवेंट होस्ट किया था। इसके अलावा दोनों ही होली पर भी मस्ती करते नजर आए थे।

बात अगर प्रियंका के वर्क फ्रंट की करें तो उन्हें आखिरी बार ‘द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स’ में देखा गया था। भविष्य में वो ‘सिटाडेल’, ‘जी ले जरा’ और ‘एंडिंग थिंग्स’ में नजर आएंगी।



from Entertainment News (एंटरटेनमेंट न्यूज़) In Hindi, बॉलीवुड समाचार, Manoranjan News, मनोरंजन समाचार | Jansatta https://ift.tt/Amc6ufk

No comments:

Post a Comment

मुझे मोदी से नफरत नहीं लेकिन चेहरा देखते ही गुस्सा आ जाता है- कॉमेडियन ने शेयर किया वीडियो, मिले ऐसे जवाब

कॉमेडियन कुणाल कामरा अक्सर मोदी सरकार पर मजाकिया टिप्पणी करते रहते हैं। इसी बहाने वह सरकार पर तीखा तंज भी कसते हैं। अब कामरा ने एक वीडियो शे...