बॉलीवुड के वेटेरन सुपरस्टार और अभिनेता शम्मी कपूर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। नूतन के साथ उनका रिश्ता हो या दूसरी पत्नी नीला देवी से शादी। उनका जीवन सरप्राइजेज से भरा हुआ रहा है। उनकी फिल्मों की तरह ही उनका जीवन भी फैंस के सामने खुली किताब की तरह है।
हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में शम्मी और गीता बाली के बेटे आदित्य राज कपूर ने पिता के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि शम्मी कपूर के साथ उनकी बॉन्डिंग कैसी थी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता की लव स्टोरी के बारे में उन्हें देव आनंद साहब से पता चला था।
नूतन से रिश्ते के बारे में जानते थे आदित्य: जब उनसे नूतन के साथ शम्मी कपूर के रिश्ते पर सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि वो इस बारे में जानते थे। लेकिन आदित्य ने ये कहकर बात को खत्म कर दिया कि ये सब उनकी मां से शादी करने के पहले की बात है। साथ ही उन्होंने ककहा कि दोनों ही उस वक्त काफी छोटे थे। शायद उस वक्त उनका वो रिश्ता सही नहीं रहा हो।
मुमताज से रिश्ते पर बोले आदित्य: आदित्य की मां गीता बाली की मौत के बाद मुमताज के साथ रिश्ता रिश्ते पर उन्होंने कहा कि वो दोनों ही उस वक्त जिंदगी से अलग-अलग चीजे चाहते थे। दोनों के लिए उस वक्त साथ होना मुमकिन नहीं था। एक्टर के बेटे ने बताया कि उनके पिता चाहते थे कि कोई उनके बच्चों का ख्याल रखे। उनको लगता था कि उनके बच्चों को मां की जरूरत है, लेकिन मुमताज अपने करियर की ऊंचाईयों पर थीं। आदित्य ने कहा,”मुझे नहीं लगता कि मेरे पिता गलत थे और अगर मुमताज जी अपने करियर के बारे में सोच रही थीं तो वो भी गलत नहीं थीं।”
आदित्य ने बताया कि उनके पिता और मां की लव स्टोरी के बारे में उन्हें देव आनंद ने बताया था। उन्होंने बताया कि शम्मी ‘बाजी’ के सेट पर आते थे। शूट के बीच से गीता को ले जाया करते थे। बता दें कि इस फिल्म में गीता बाली और देव आनंद ने साथ में काम किया था।
आपको बता दें कि गीता बाली के निधन के बाद शम्मी कपूर ने नीला देवी से गुपचुप शादी कर ली थी। उन्होंने तय किया था कि वो परिवार में भी किसी को नहीं बताएंगे। वो शादी करके नीला देवी को घर ले आए थे। आदित्य ने कहा कि जब शादी हो गई तब उन्हें अपने पिता की नई पत्नी और अपनी नई मां के बारे में पता चला। उन्होंने बताया कि नीला देवी ने फैसला किया कि वो खुद की संतान पैदा नहीं करेंगी।
आदित्य ने कहा, ”शम्मी कपूर और उनके दो बच्चों जैसे पागल आदमी की देखभाल करना आसान नहीं था, मैं शर्त लगाता हूं!” नीला देवी के लिए आदित्य ने अपना प्यार जाहिर करते हुए ये किस्सी साझा किया।
बता दें कि शम्मी कपूर ने साल 1955 में गीता बाली से शादी की थी। लेकिन उनकी शादी के 10 साल बाद 1965 में उनका निधन हो गया। जिसके बाद साल 1969 में शम्मी कपूर ने नीला देवी से दूसरी शादी की थी।
from Entertainment News (एंटरटेनमेंट न्यूज़) In Hindi, बॉलीवुड समाचार, Manoranjan News, मनोरंजन समाचार | Jansatta https://ift.tt/VIT24wS
No comments:
Post a Comment