Az

Tuesday, May 31, 2022

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के अभिमन्यु और अक्षरा एक दूसरे को कर रहे हैं डेट? इस खबर पर प्रणाली ने दिया ऐसा रिएक्शन

टीवी के लोकप्रिय सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के अभिमन्यु (हर्षद चोपड़ा) और अक्षरा (प्रणाली राठौड़) को लेकर खबर आ रही है कि दोनों रियल लाइफ में भी एक-दूसरे को दिल दे बैठे हैं। एक्टर्स के अफेयर की खबर तेजी से फैल रही है। सेट पर भी उनकी नजदीकियों को लेकर बातें हो रही हैं। सूत्रों की मानें तो दोनों साथ में ही सेट पर आते हैं और जाते हैं। इतना ही नहीं दोनों खाना भी साथ में ही खाते हैं।

कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों कई बार डेट पर भी जा चुके हैं। प्रणाली, हर्षद को अपनी इंस्पिरेशन मानती हैं और उन्हें काफी पसंद करती हैं। दोनों की जोड़ी रील लाइफ में तो काफी ज्यादा खूबसूरत लगती हैं, लेकिन रियल लाइफ में भी दोनों एक दूसरे के साथ हैं या नहीं इस बात पर प्रणाली राठौड़ ने चुप्पी तोड़ी।

प्यार की खबरों को बताया अफवाह: प्रणाली से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस बात में कोई सच्चाई नहीं है। ये केवल अफवाह है। वो और हर्षद अच्छे दोस्त हैं। बेशक प्रणाली इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं है, लेकिन सेट पर लोगों ने दोनों के रिश्ते को लेकर अटकले लगाना शुरू कर दिया है।

वीडियो शेयर कर लोगों को बताई सच्चाई: प्रणाली और हर्षद का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें प्रणाली कहती नजर आ रही हैं,”हम अच्छे दोस्त हैं, हर्षद मेरे बेस्ट फ्रेंड जैसे दोस्त हैं। हमारी दोस्ती को गलत ना लिया जाए। ऐसी खबरें ना फैलाई जाएं।” दोनों के करीबी की मानें तो दोनों साथ में ज्यादातर समय बिताते हैं और प्रणाली उन्हें पसंद करती हैं।

आपको बता दें कि दोनों इस वक्त टीवी के चहिते कपल हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है में हाल ही में दोनों की शादी दिखाई गई है। इनकी जोड़ी को दर्शक बेशुमार प्यार देते हैं। हर्षद पुराने एक्टर हैं और लंबे समय से टीवी इंडस्ट्री से जुड़े हैं।

उन्होंने साल 2006 में ‘ममता’ शो से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद ‘किस देश में है मेरा दिल’, ‘तेरे लिए’, ‘हमसफर’, ‘बेपनाह’ जैसे सीरियल में भी काम कर चुके हैं।वहीं प्रणाली ‘क्यों उत्थे दिल छोड़ आया’, बैरिस्टर बाबू जैसे सीरियल में काम कर चुकी हैं।



from Entertainment News (एंटरटेनमेंट न्यूज़) In Hindi, बॉलीवुड समाचार, Manoranjan News, मनोरंजन समाचार | Jansatta https://ift.tt/G15LDae

No comments:

Post a Comment

मुझे मोदी से नफरत नहीं लेकिन चेहरा देखते ही गुस्सा आ जाता है- कॉमेडियन ने शेयर किया वीडियो, मिले ऐसे जवाब

कॉमेडियन कुणाल कामरा अक्सर मोदी सरकार पर मजाकिया टिप्पणी करते रहते हैं। इसी बहाने वह सरकार पर तीखा तंज भी कसते हैं। अब कामरा ने एक वीडियो शे...