Az

Friday, June 24, 2022

इस अभिनेत्री के लिए राज कपूर से भिड़ गए थे उनके बेटे राजीव कपूर, जानिये क्या थी वजह

बॉलीवुड के शो मैन कहे जाने वाले राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर ने फिल्म राम तेरी गंगा मैली से बॉलीवुड डेब्यू किया था। यह फिल्म हिट हुई लेकिन राजीव कपूर के कारण नहीं बल्कि झरने के नीचे नहाती हुयी मंदाकिनी की वजह से। लेकिन क्या आपको पता है कि राज कपूर और उनके छोटे बेटे राजीव कपूर के बीच इस फिल्म के बाद अनबन हो गई थी।

मंदाकिनी के कारण आई थी बाप बेटे में दरार: मधु जैन की किताब ‘कपूरनामा’ के मुताबिक राजीव कपूर ने यूं तो 1983 में आई फिल्म ‘एक जान है हम’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। लेकिन उनके करियर ने रफ्तार नहीं पकड़ी थी। इसलिए राज कपूर ने 1985 में फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ बनाई और बेटे राजीव को दोबारा लॉन्च किया। लेकिन इसका फायदा राजीव की जगह मंदाकिनी को हुई।

फिल्म सुपरहिट हुई और मंदाकिनी रातोंरात स्टार बन गई। फिल्म राम तेरी गंगा मैली के बाद राजीव कपूर को ज्यादा फिल्मों के ऑफर नहीं मिले जबकि मंदाकिनी के सामने फिल्मों की लाइन लग गई। हर डायरेक्टर उन्हें अपनी फिल्म में लेना चाहता था। जैसे-जैसे फिल्म चर्चित होने लगी राजीव कपूर पिता राज कपूर से नाराज होते गए। इस फिल्म के बाद बाप-बेटे में काफी अनबन भी हो गई थी।

राज कपूर के अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हुए थे राजीव: राजीव ने ‘लवर ब्वॉय’, ‘हम तो चले परदेस’, ‘अंगारे’, ‘शुक्रिया’ जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन वे बॉलीवुड में अपनी पहचान नहीं बना पाए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजीव कपूर इतने नाराज थे कि वह पिता के निधन के बाद अंतिम संस्कार तक में शामिल नहीं हुए थे।

कमबैक कर रही हैं मंदाकिनी: मंदाकिनी का जन्म 30 जुलाई, 1963 को मेरठ में हुआ था। उनका असली नाम यास्मीन जोसेफ है। कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाली मंदाकिनी पिछले 24 साल से इंडस्ट्री से गायब है। वे आखिरी बार 1996 में फिल्म जोरदार में नजर आई थी। अब एक बार फिर मंदाकिनी फिल्मी दुनिया में कदम रख रही हैं। मंदाकिनी अपने म्यूजिक वीडियो ‘मां ओ मां’ से कमबैक कर रही हैं। गाने का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है।



from Entertainment News (एंटरटेनमेंट न्यूज़) In Hindi, बॉलीवुड समाचार, Manoranjan News, मनोरंजन समाचार | Jansatta https://ift.tt/3NfhUDo

No comments:

Post a Comment

मुझे मोदी से नफरत नहीं लेकिन चेहरा देखते ही गुस्सा आ जाता है- कॉमेडियन ने शेयर किया वीडियो, मिले ऐसे जवाब

कॉमेडियन कुणाल कामरा अक्सर मोदी सरकार पर मजाकिया टिप्पणी करते रहते हैं। इसी बहाने वह सरकार पर तीखा तंज भी कसते हैं। अब कामरा ने एक वीडियो शे...