Az

Saturday, June 25, 2022

अभिषेक बच्चन से सगाई टूटी, पति ने कर दिया था सौदा; पढ़ें करिश्मा कपूर की कहानी

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर आज अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 25 जून, 1974 को मुंबई में हुआ था। करिश्मा फिल्म इंडस्ट्री के उस परिवार से ताल्लुक रखती हैं जिनका लगभग पूरा परिवार फिल्मों में छाया हुआ है। 90 के दशक में करिश्मा बॉलीवुड इंडस्ट्री में टॉप अभिनेत्रियों में से एक रहीं, जिनके नाम का सिक्का फिल्मी दुनिया में चलता था। वह कपूर खानदान की बेटी जरूर हैं लेकिन करिश्मा ने फिल्मी दुनिया में अपनी पहचान खुद बनाई है। अभिनेत्री अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रही हैं। आइए आपको आज करिश्मा कपूर के अनसुने किस्सों के बारे में बताते हैं।

17 की उम्र में बनी हीरोइन: करिश्मा ने बॉलीवुड में जगह बनाने के लिए बहुत कम उम्र में पढ़ाई छोड़ दी थी। उन्होंने 1991 में फिल्म प्रेम कैदी से डेब्यू किया था। लेकिन उन्हें 1990 के दशक के अंत में स्टारडम हासिल किया जब उन्हें राजा हिंदुस्तानी और दिल तो पागल है जैसी सफल फिल्मों में कास्ट किया गया।

अजय देवगन ने टूटा रिश्ता: कम ही लोग यह बात जानते हैं कि करिश्मा कपूर अजय देवगन एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। करिश्मा ने अजय देवगन के साथ ‘सुहाग’ और ‘जिगर’ जैसी कुछ फिल्मों में काम किया। इस दौरान ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं और फिर अजय और करिश्मा एक-दूसरे को डेट करने लगे थे। लेकिन इसी बीच अजय देवगन का नाम रवीना टंडन से भी जुड़ने लगा था। इसके बाद ही अजय देवगन और करिश्मा के रिश्ते का अंत हो गया।

अभिषेक बच्चन से टूटी सगाई: अजय देवगन के बाद करिश्मा की लाइफ में अभिषेक बच्चन आए। दोनों की पहली मुलाकात श्वेता बच्चन की शादी के दौरान हुई थी। श्वेता की शादी करिश्मा की बुआ रितु नंदा के बेटे निखिल नंदा के साथ हुई है। इस शादी के दौरान करिश्मा-अभिषेक में दोनों में दोस्ती हुई। फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई। बच्चन और कपूर परिवार के बीच अच्छे रिश्ते थे। इसी के चलते करिश्मा और अभिषेक के रिलेशनशिप के बारे में जब परिवार को पता लगा,तो दोनों की सगाई करवा दी गई। उन दिनों करिश्मा बॉलीवुड की सुपरहिट अभिनेत्री थीं और अभिषेक ने फिल्मी दुनिया में कदम भी नहीं रखा था। हालांकि, जब अभिषेक ने फिल्मी दुनिया में कदम रख दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह रिश्ता ज्यादा लंबा नही चल पाया और सगाई के पांच महीने बाद ही दोनों का रिश्ता टूट गया। दावा किया जाता हैं कि बबीता नहीं चाहती थीं कि उनकी बेटी की शादी अभिषेक से हो। कुछ रिपोर्ट्स में भी कहा गया कि जया बच्चन नहीं चाहती थीं कि करिश्मा शादी के बाद फिल्मी दुनिया में काम करें। इन सब वजहों के चलते ही करिश्मा और अभिषेक का रिश्ता टूट गया था।

पति ने किया सौदा: अभिषेक बच्चन से सगाई टूटने बाद करिशमा कपूर ने बिजनेसमैन संजय कपूर से 2003 में शादी कर ली। करिश्मा कपूर और संजय कपूर अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश थे। शादी के बाद दोनों दो बच्चे समायरा और कियान के माता-पिता बने। हालांकि, करिश्मा की शादी ज्यादा लंबी नहीं चल पाई। दोनों ने शादी के 13 साल बाद तलाक ले लिया। तलाक के बाद करिश्मा ने अपने पति संजय कपूर पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक करिश्मा कपूर ने इंटरव्यू में बताया था कि जब वे संजय कपूर के साथ हनीमून पर गई थीं तो उनके पति ने ही उनका सौदा अपने दोस्तों के साथ कर दिया था। उनके साथ सोने के लिए मजबूर कर दिया था। इतना ही नहीं,संजय उनके साथ मारपीट भी करते थे।



from Entertainment News (एंटरटेनमेंट न्यूज़) In Hindi, बॉलीवुड समाचार, Manoranjan News, मनोरंजन समाचार | Jansatta https://ift.tt/Jhq9eBc

No comments:

Post a Comment

मुझे मोदी से नफरत नहीं लेकिन चेहरा देखते ही गुस्सा आ जाता है- कॉमेडियन ने शेयर किया वीडियो, मिले ऐसे जवाब

कॉमेडियन कुणाल कामरा अक्सर मोदी सरकार पर मजाकिया टिप्पणी करते रहते हैं। इसी बहाने वह सरकार पर तीखा तंज भी कसते हैं। अब कामरा ने एक वीडियो शे...