विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ रिलीज के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म में दिखाई गई कश्मीर पंडितों की कहानी इस वक्त बहस का विषय बनी हुई है। कुछ लोगों का मानना है इस फिल्म में सन् 1990 की सच्चाई दिखाई गई है, तो कई लोग कह रहे हैं कि ये महज प्रोपेगेंडा है।
रिपब्लिक टीवी पर अर्णब गोस्वामी की डिबेट में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। जब पेनलिस्ट बनकर आए एक्टर और फिल्ममेकर आपस में भिड़ गए। इसका वीडियो रिपब्लिक टीवी ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि अशोक पंडित और शेहजाद खान फिल्म कश्मीर फाइल्स की कहानी को लेकर बहस करते नजर आ रहे हैं।
एक्टर शहजाद खान ने कहा कि इससे पहले भी कश्मीर के मुद्दों को लेकर फिल्में बनाई गई हैं। फिल्म को फिल्म के तरह ही देखना चाहिए। लेकिन इस फिल्म के बाद मैं देख रहा हूं लोग व्हाट्सएप पर या वीडियो के जरिए मुस्लिम को भला-बुरा बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब कश्मीर में ये सब घट रहा था, भाजपा ने उस वक्त की सरकार का पूरा समर्थन किया था।
इसके जवाब में अशोक पंडित ने कहा कि शहजाद साहब आप मेरे मित्र हैं, लेकिन आप गूगल करके काफी जानकारी लेकर आए हैं। मैं आपको हकीकत बताऊंगा। मैं एक कश्मीरी पंडित और फिल्ममेकर होने के नाते इस पूरे दौर से गुजरा हूं। ऐसा बोलना झूठ और कायरता की निशानी है। आप मेरे घाव पर नमक छिड़क रहे हैं, आपको कुछ पता नहीं हैं। जिस वक्त कश्मीरी पंडितों का पलायन हुआ, वो मैंने अपनी आंखों से देखा है।
इस वीडियो पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। नेहा कॉल नाम की एक यूजर ने लिखा, ”मैं एक कश्मीरी पंडित हूं, जो फरवरी 1990 (7वां पलायन) में घाटी से पलायन कर गई थी। मेरी शादी एक कश्मीरी पंडित परिवार में हुई है जो 18वीं सदी में प्रवास कर गया था। हम में से प्रत्येक #KashmirFiles है, जो पिछले 700 वर्षों में जो कुछ हुआ उसकी सामूहिक स्मृति है। शुक्रिया विवेक अग्निहोत्री।”
मानक गुप्ता ने लिखा, ”सुना है The Kashmir Files के बाद विवेक अग्निहोत्री अब 1947 के बटवारे और 1975 की इमर्जेन्सी पर भी फिल्म बनायेंगे। TKF पर वेब सीरीज भी बनाने वाले हैं। क्या ये सच है? ”
from Entertainment News (एंटरटेनमेंट न्यूज़) In Hindi, बॉलीवुड समाचार, Manoranjan News, मनोरंजन समाचार | Jansatta https://ift.tt/dTNv2Lf
No comments:
Post a Comment