पश्चिम बंगाल में बीरभूम जिले के रामपुरहाट में सोमवार को आग से जलकर 8 लोगों की हुई मौत में गृहमंत्रालय ने रिपोर्ट मांगी है। वहीं इस घटना के बाद राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी घिर गई हैं। घटना के बाद से विपक्ष ने ममता सरकार के खिलाफ मोर्चा भी खोल दिया है। किसी ने उनके इस्तीफे की मांग की तो किसी ने पश्चिम बंगाल में अनुच्छेद 355 लागू करने की तो वहीं किसी ने राज्य में राष्ट्रपति साशन लागू करने का आग्रह किया।
बंगाल में हुई घटना को लेकर फिल्ममेकर अशोक पंडित ने एक पोस्ट शेयर किया है। ट्वीट करते हुए करते हुए उन्होंने लिखा कि #BengalBurning #BengalJalRahahai इसके साथ ही उन्होंने एक पोस्टर शेयर किया है। जिसमें लिखा है, “बंगाल जल रहा है, ‘द बंगाल फाइल्स’… “
इसके बाद ट्वीट पर यूजर्स प्रतिक्रियाएं देने लगे। एक यूजर ने लिखा कि आज मिडिया, विपक्ष, ममता सरकार के कुकर्मो में चुप्पी साधे बैठा है। बच्चे औरते एवं बेगुनाहों की एक-एक चीख का हिसाब होगा। ममता इस महापाप से बच नहीं सकती। कल इतिहास पूछेगा की देश के बाकी लोग क्या कर रहे थे ? केंद्र सरकार क्यों चुप थी ? क्यों उन्होंने ये महापाप होने दिया ?
अरविन्द नाम के यूजर ने लिखा कि बंगाल जल रहा है और शासन सत्ता में बैठे लोग खामोश हैं ? वहीं एक ने लिखा कि ‘द बंगाल फाइल्स’ भी आनी चाहिए। विपिन नाम के यूजर ने अशोक पंडित के पोस्टर में लिखे ‘द बंगाल फाइल्स’ की तरफ इशारा करते हुए लिखा कि इसमें दिखाया जाएगा कि जब बंगाल जल रहा था तब केंद्र सरकार मौन थी। एक ने लिखा कि तो फिल्म बना दो, तुम भी कुछ करोगे या विवेक के नाम पर फुटेज खाते रहोगे?
आपको बता दें कि सोमवार को हुई हिंसा में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विपक्ष के हमलो का जवाब देते हुए कहा, ‘सरकार हमारी है और हमें अपने राज्य के लोगों की चिंता है।’
इसके साथ ही ममता ने कहा, ‘हम कभी नहीं चाहेंगे कि किसी भी नागरिक को तकलीफ हो। बीरभूम, रामपुरहाट की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘घटना की जानकारी मिलने के बाद मैंने ओसी, एसडीपीओ को तत्काल बर्खास्त कर दिया है साथ ही मैं कल खुद रामपुरहाट जाऊंगी।’
उन्होंने आगे कहा, ‘मैं बीरभूम हत्याओं को सही नहीं ठहरा रही पर यूपी, गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार और राजस्थान में ऐसी घटनाएं अधिक होती हैं और ये बंगाल है उत्तर प्रदेश नहीं। घटना को राजनीतिक बना देने के बावजूद हिंसा में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।’
from Entertainment News (एंटरटेनमेंट न्यूज़) In Hindi, बॉलीवुड समाचार, Manoranjan News, मनोरंजन समाचार | Jansatta https://ift.tt/iSuclgM
No comments:
Post a Comment