Az

Wednesday, March 23, 2022

उर्फी जावेद के करीब आया शख़्स तो बिफर पड़ीं राखी सावंत, यूं हड़काया; देखें- VIDEO

फैशन गर्ल मशहूर उर्फी जावेद फैंस के बीच अपने कपड़ों और स्टाइल को लेकर सेंटर ऑफ अट्रैक्शन में रहती हैं। हर दिन कुछ न कुछ अलग ड्रेस पहनकर वो फैंस को चकित करती रहती हैं। सोशल मीडिया स्टार ऊर्फी जावेद ने फिर से एक ऐसा आउटफिट कैरी किया है कि लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इस दौरान ऊर्फी के संग राखी सावंत भी हैं। दोनों ही पैप्स से घिरे हुए हैं। ऊर्फी के इस खूबसूरत लुक और आउटफिट्स पर राखी सावंत भी फिदा हो गईं और उन्होंने उर्फी के आउटफिट पर कमेंट किया।

बता दें कि राखी सावंत और उर्फी जावेद को मंगलवार शाम मुंबई में स्पॉट किया गया। दोनों सितारे, एक रेस्तरां के बाहर मौजूद कैमरामैन के साथ बातचीत करते हुए देखे गए। राखी सावंत ने ऊर्फी से आरआरआर में नातू नातू के हुक स्टेप परफॉर्म करने के लिए कहा, इसके साथ ही राखी ने कहा कि आलिया कर रही है न, आमिर खान कर नहीं पाए…

जब उर्फी को पैपराजी ने मुंबई में स्पॉट किया तो इस दौरान उर्फी ने सुर्ख वन पीस ड्रेस पहनी हुई थी। बता दें कि ऊर्फी के ड्रेस में दिल जैसा कट भी बना था, जो सबकी नजरें अपनी ओर आकर्षित कर रहा था। सामने आए वीडियो में उर्फी इस दिल कटिंग में काफी डेयरिंग अंदाज में अपनी डीपलाइन क्लीवेज फ्लॉन्ट करती दिखाई दीं। तमाम फैंस उर्फी के इस डेयरिंग अंदाज की तारीफें कर रहे हैं। वहीं वीडियो में राखी सावंत, ऊर्फी के साथ सेल्फ़ी लेने वाले शख्स को डांटते हुए नजर आ रही हैं। शख्स से कह रही हैं, “मेरी दोस्त को देखने का नहीं।”

वहीं एक दूसरे वीडियो में राखी ऊर्फी को लेकर कह रही हैं, “वॉव मेरे घर के बगल क्या चल रहा है, ये ऊर्फी आग लगा रही है, आग लग गई है सब जगह, बिल्डिंगों में आग लग गई है।” वहीं इसपर ऊर्फी, राखी सावंत से कहती हुई नजर आ रही हैं कि आपके लिए मैं अपना दिल लेकर आई हूं, इसपर राखी कहती हैं, “ऊर्फी का कितना बड़ा दिल है।” पीछे खड़े पैप्स भी कह रहे हैं, हां बहुत बड़ा है।

लेकिन उर्फी की ड्रेस में ऐसी जहग कट से बड़ा सा दिल बना हुआ था जहां सभी की नजरें थम रही थीं। सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी इस दिल कटिंग में काफी डेयरिंग अंदाज में अपनी डीपलाइन क्लीवेज फ्लॉन्ट करती दिखाई दीं। तमाम फैंस उर्फी के इस डेयरिंग अंदाज की तारीफें कर रहे हैं।

उर्फी को उनके बोल्ड चॉइस के लिए जाना जाता है, लेकिन उन्हें ज्यादातर अपनी पसंद के लिए ट्रोल भी किया जाता है। हाल ही में उर्फी को उनके बोल्ड आउटफिट के लिए ट्रोल किया गया था। एक सोशल मीडिया यूजर ने पूछा, “उर्फी ये कपड़े क्यों पहनती है।” वहीं एक अन्य ने लिखा था कि उर्फी टीवी पर भी नहीं दिखाई देती है? अजीब पोशाकें क्यों पहनती हैं और खुद को इस तरह मार्केट करती हैं? उसका लक्ष्य क्या है?



from Entertainment News (एंटरटेनमेंट न्यूज़) In Hindi, बॉलीवुड समाचार, Manoranjan News, मनोरंजन समाचार | Jansatta https://ift.tt/LA0vCDi

No comments:

Post a Comment

मुझे मोदी से नफरत नहीं लेकिन चेहरा देखते ही गुस्सा आ जाता है- कॉमेडियन ने शेयर किया वीडियो, मिले ऐसे जवाब

कॉमेडियन कुणाल कामरा अक्सर मोदी सरकार पर मजाकिया टिप्पणी करते रहते हैं। इसी बहाने वह सरकार पर तीखा तंज भी कसते हैं। अब कामरा ने एक वीडियो शे...