बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) मुश्किलों में घिरते दिख रहे हैं। एक पत्रकार से कथित तौर पर बदसलूकी के मामले में कोर्ट ने उन्हें समन भेजा है और 5 अप्रैल को कोर्ट के सामने उपस्थित होने को कहा है। सलमान पर आईपीसी की धारा 504 और 506 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक मामला साल 2019 का है। अशोक पांडे नाम के पत्रकार ने सलमान खान पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इसी मामले की सुनवाई करते हुए मुंबई की अंधेरी मजिस्ट्रेट कोर्ट ने सलमान के खिलाफ समन जारी कर दिया है।
आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब सलमान खान विवादों में हैं और मामला कोर्ट तक पहुंचा है। साल 1998 के बहुचर्चित काले हिरण के शिकार मामले में भी उन्हें कोर्ट के चक्कर काटने पड़े थे। दो दिन पहले ही इसी मामले में उन्हें कोर्ट से बड़ी राहत मिली थी।
राजस्थान हाईकोर्ट ने सलमान खान की उस याचिका को मंजूर कर लिया था, जिसमें काला हिरण शिकार मामले से जुड़े तीन मामलों की सुनवाई जोधपुर जिला एवं सत्र न्यायालय में करने के बजाय हाईकोर्ट में करने की मांग की गई थी। अब इन मामलों की सुनवाई हाईकोर्ट में होगी। सलमान की इस याचिका पर सुनवाई के दौरान उनकी बहन अलवीरा भी कोर्ट में मौजूद थीं।
आपको बता दें कि काला हिरण शिकार मामले में सीजेएम कोर्ट ने सलमान खान को 5 साल की सजा सुनाई थी। जबकि इसी मामले में आरोप सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे, नीलम, और दुष्यंत सिंह को बरी कर दिया था। बाद में सलमान इस फैसले को जोधपुर जिला एवं सत्र न्यायालय में चुनौती दी थी। उधर, राजस्थान सरकार भी सलमान के अलावा दूसरे अभियुक्तों को बरी करने के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की थी, जहां मामला अभी भी लंबित है।
from Entertainment News (एंटरटेनमेंट न्यूज़) In Hindi, बॉलीवुड समाचार, Manoranjan News, मनोरंजन समाचार | Jansatta https://ift.tt/czkEqxd
No comments:
Post a Comment