मशहूर कवि कुमार विश्वास और विख्यात कथावाचिका जया किशोरी होली के मौके पर एक लाइव चैट के दौरान एक दूसरे से बात करते नजर आए। इस चैट के दौरान कुमार विश्वास ने खूब बातचीत की। इसके साथ ही उन्होंने ये बताया कि उनका जया किशोरी के साथ खास रिश्ता है।
कुमार विश्वास ने कहा, ”जया किशोरी मारवाड़ी हैं और मेरी पत्नी भी मारवाड़ी परिवार की बेटी हैं। ऐसे में जया मेरी साली हुईं। जिसकी इतनी मधुर भाषी और सुशील साली हो, उसका सोचिये कितना अच्छा भाग्य होगा।” इस लाइव चैट में महान गायक कैलाश खेर भी जुड़े हुए थे।
बता दें कि कुमार विश्वास और कैलाश खेर इन दिनों मुंबई में भक्ति रियलिटी शो ‘स्वर्ण स्वर भारत’ जज कर रहे हैं। जिसमें कुछ दिन पहले ही जया किशोरी गेस्ट बनकर पहुंची थीं। शो में एक बच्चे के मुंह से ‘तुम ही माता पिता तुम ही हो’ प्रार्थना सुनकर जया काफी भावुक हो गई थीं।
जया किशोरी जया किशोरी भारत की चर्चित कथावाचिका हैं। जया छोटी सी उम्र से ही भक्ति से जुड़ी हैं। उनकी कथा और भजन सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा होते हैं। इसके साथ ही वो एक मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके फॉलोवर्स की लंबी लाइन है। जया किशोरी के इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब पर ऑफिशियल अकाउंट हैं।
जया किशोरी 6 साल की उम्र से ही कृष्ण की भक्ति में लीन हैं। 9 साल की उम्र में उन्होंने संस्कृत में लिंगाष्ठ्कम, शिव तांडव स्त्रोतम, रामाष्ठ्कम आदि कई स्त्रोतों को गाना शुरू कर दिया था। उन्होंने सबसे पहले भजन गाने शुरू किए थे और अब वो बड़ी कथा वाचिका बन चुकी हैं।
वहीं अगर बात कुमार विश्वास की करें तो वो मशहूर कवि हैं। इसके साथ-साथ ही वो आम आदमी पार्टी का हिस्सा भी रहे। वो राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय जरूर रखते हैं। कुमार विश्वास सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं। लेकिन साल 2018 में राज्यसभा कैंडिडेट्स घोषित होने के बाद पार्टी के उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर बेहद संगीन इल्जाम लगाए थे।
from Entertainment News (एंटरटेनमेंट न्यूज़) In Hindi, बॉलीवुड समाचार, Manoranjan News, मनोरंजन समाचार | Jansatta https://ift.tt/VLyg1oA
No comments:
Post a Comment