हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अपने डांस को लेकर मशहूर हैं। बच्चे से लेकर बूढ़ा तक उनके टैलेंट का दीवाना है। हाल ही में लाइव शो के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। हालांकि कुछ समय बाद उनकी सेहत में सुधार आया और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। लेकिन इस खबर के बाद उनके फैंस काफी चिंतित हैं।
बता दें कि सपना चौधरी अपने शो के लिए मध्य प्रदेश गई हुई थीं। जहां सतना जिले के रामपुर बघेलान में उनका लाइव शो चल रहा था। उन्होंने हरियाणवी से लेकर बॉलीवुड के मशहूर गानों पर जमकर डांस किया। जिसके बाद सपना चौधरी के पेट में दर्द उठ गया। करीब रात के 1:30 बजे उन्हें संजय गांधी स्मृति अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें कुछ टेस्ट कराने की सलाह दी है। हालांकि सपना से जांच कराने से इनकार कर दिया। सपना का कहना था कि वो दिल्ली जाकर अपने सभी टेस्ट कराएंगी। एक घंटे तक डॉक्टरों की निगरानी में रहने के बाद सपना ने अस्पताल से छुट्टी मांगी। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद सपना ने होटल में आराम किया। फिर वो अपनी टीम के साथ खजुराहो के लिए रवाना हो गईं।
सपना चौधरी अपने डांस स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। अपने टैलेंट के लिए सपना चौधरी लाखों रुपये चार्ज करती हैं। मिली जानकारी के मुताबिक सपना एक स्टेज शो करने का 25 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं। उनका कार्यक्रम ज्यादातर शाम को शुरू होकर देर रात तक चलता है।
इसके साथ ही अगर सपना किसी शो में बतौर गेस्ट जाती हैं तो इसके लिए वो करीब तीन लाख रुपये लेती हैं। वो जिस शो में शिरकत करती हैं वहां हजारों की संख्या में भीड़ इकट्ठा होती है।
उनके डांस के अलावा उनकी निजी जिंदगी भी काफी सुर्खियों में रही है। एक वक्त था जब सपना चौधरी ने जहर खाकर खुद को खत्म करने की कोशिश की थी। उन्हें कई दिनों तक आईसीयू में रहना पड़ा था। सपना चौधरी की शादी भी लोगों के लिए चर्चा का विषय रही है। उन्होंने साल 2020 की शुरुआत में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड साहू से गुपचुप शादी कर ली थी। दोनों का एक बेटा है।
The post लाइव शो के दौरान बिगड़ी सपना चौधरी की तबीयत, अस्पताल में करना पड़ा भर्ती appeared first on Jansatta.
from मनोरंजन – Jansatta https://ift.tt/nZiyc0t
No comments:
Post a Comment