Az

Tuesday, March 22, 2022

‘कश्मीर इंडिया में है तो मुसलमानों की इज्जत बची है’- पाकिस्तान का नाम लेकर बोले बॉलीवुड एक्टर, मिले ऐसे जवाब

बॉलीवुड एक्टर कमाल आर.खान ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में उन्होंने कश्मीर के मुसलमानों को लेकर ट्वीट किया है। इसके पहले भी कई बार अपने ट्वीट को लेकर कमाल आर खान विवादों में रह चुके हैं। अभी सिनेमा में विवेक अग्निहोत्री निर्देशित फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ दिखाई जा रही है और हर दिन इस फिल्म को लेकर किसी न किसी का कोई न कोई कॉमेंट आ ही जाता है। ऐसे में केआरके ने कश्मीर मुद्दे पर ट्वीट कर सोशल मीडिया पर चर्चे बढ़ा दिए हैं।

कमाल राशिद खान ने ट्वीट कर लिखा, “भारतीय मुसलमानों को यह समझना चाहिए कि उन्होंने पाकिस्तान और बांग्लादेश को बनाकर एक बड़ी गलती कर दी है। अगर कश्मीर अलग हो जाएगा तो भारत में हर भारतीय मुसलमान कूड़े का टुकड़ा बन जाएगा। कश्मीर, भारत में है तो मुसलमानों की बची खुची इज्जत भी है।” इस ट्वीट के बाद ट्वीट पर यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

ट्वीट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि लोगों को धर्म के आधार पर लड़ना बंद कर देना चाहिए क्योंकि हमें साथ रहना है इसलिए शांति से रहें। जबकि विकास नाम के यूजर ने लिखा कि तुम इंडिया छोड़ कर पाकिस्तान क्यों नहीं चले जाते हो? कश्मीर तो भारत का है, हमें अखंड भारत चाहिए।

वहीं प्रज्वल नाम के यूजर ने लिखा कि उन्होंने भारत का विभाजन किया और बदले में उन्हें क्या मिला? बलूचिस्तान उनसे आजादी चाहता है, सिंध उनसे आजाद। चाहता है हमने पहले ही बांग्लादेश को आजादी दे दी है, और मैंने सुना है कि पाकिस्तान में जिन्ना पर पीएचडी करने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

बांग्लादेश के एक यूजर ने लिखा कि कृपया एक बार Google करें, बांग्लादेश पाकिस्तान और भारत से बहुत आगे है। इसको लेकर भी बहुत से लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

केआरके के ट्वीट के बाद लोगों कि प्रतिक्रियाएं आनी कम नहीं हो रही है, कोई सराहना कर रहा है तो कोई केआरके को आड़े हाथों ले रहा है। देखिए ट्वीट। एक यूजर ने लिखा कि आज थोड़ी ढंग की बात की है आपने, वहीं निवेश नाम के एक यूजर ने लिखा कि लगता है भाई ने अपनी सारी बुरी बातों को होलिका में जला दिया, बढ़िया केआरके भाई।

एक ने लिखा, “एक दिन UAE से भगाए जाओगे आपकी लैंग्वेज को लिए” जबकि इब्राहीम नाम के यूजर ने लिखा, “इज्जत और जिल्लत देने वाला बेशक मेरा रब ही है।” इसके अलावा एक ने कमाल आर खान को लिखा कि देश का बंटवारा कैसे हुआ सबको पता है।

इन सबके अलावा केआरके ने एक और ट्वीट कर लिखा कि बहुत से लोग कहते रहते हैं कि मैं अपनी पार्टी कांग्रेस, बीजेपी, आप आदि में बदलता रहता हूं। एक बार फिर से मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूँ कि मैं कोई राजनेता नहीं हूं और न ही मैं किसी पार्टी का समर्थन करता हूं। अभिनेताओं और राजनेताओं की फैन फॉलोइंग रोज बदलती है और मैं उसी के अनुसार टिप्पणी करता हूं। यूपी के नतीजों ने बहुत कुछ बदल दिया है। वहीं इस ट्वीट को भी लेकर लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।



from Entertainment News (एंटरटेनमेंट न्यूज़) In Hindi, बॉलीवुड समाचार, Manoranjan News, मनोरंजन समाचार | Jansatta https://ift.tt/ODbFh0I

No comments:

Post a Comment

मुझे मोदी से नफरत नहीं लेकिन चेहरा देखते ही गुस्सा आ जाता है- कॉमेडियन ने शेयर किया वीडियो, मिले ऐसे जवाब

कॉमेडियन कुणाल कामरा अक्सर मोदी सरकार पर मजाकिया टिप्पणी करते रहते हैं। इसी बहाने वह सरकार पर तीखा तंज भी कसते हैं। अब कामरा ने एक वीडियो शे...