द कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर दिए गए आमिर खान के बयान की खूब चर्चा हो रही है। आमिर खान ने कहा कि कश्मीरी पंडितों के साथ जो भी कुछ हुआ वो बहुत दुखद है। मैं इस फिल्म को देखने के लिए जरूर जाऊंगा। आमिर खान के इस बयान पर लोग तंज कस रहे हैं, साथ उनके पुराने वीडियो भी इस वक्त खूब वायरल हो रहे हैं।
पीएम मोदी को लेकर क्या बोले थे आमिर खान?: आमिर खान का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह एक इंटरव्यू में गोधरा काण्ड का जिक्र करते हुए कहते हैं कि मरने वाला हिंदू था या मुसलमान इससे फर्क नहीं पड़ता। मारने वाले हत्यारे थे। मोदी और उनकी पार्टी हजारों भारतियों को मारने के लिए जिम्मेदार हैं और ये बिलकुल भी देश के लिए और सभ्य समाज के लिए ठीक नहीं है।
आमिर ने कहा कि मोदी जी का बीजा भी अमेरिका ने रद्द कर दिया, जो राष्ट्रीय सम्मान की बात बन गया, मुझे ऐसा नहीं लगता। लेकिन मुझे लगता है कि जिसने लोगों को मरवाया उसे हम दंड नहीं दे पा रहे हैं, उसके खिलाफ कम से कम अमेरिका या कोई और आवाज तो उठा रहा है। हालांकि आमिर खान का ये वीडियो पुराना है जो अब वायरल हो रहा है।
वीडियो को शेयर करते हुए भाजपा कार्यकर्ता सैफाली वैद्य ने लिखा कि “जी हां, आमिर खान, नरेंद्र मोदी से काफी नाराज हैं, उन्हें एक सामूहिक हत्यारा कह रहे थे। जो अब अचानक नायक बन गये हैं क्योंकि उन्होंने पीआर के लिए KashmirFiles के बारे में कुछ अच्छा कहा।” सोशल मीडिया पर लोग भी अपनों प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
आदि रैना नाम के यूजर ने लिखा कि “उन्होंने TheKashmirFiles के बारे में अच्छा कहा क्योंकि वह अपनी नई फिल्म लाल सिंह चड्ढा लेकर आ रहे हैं। वह अच्छी तरह जानते हैं कि कोई भी गलत कदम उनकी फिल्म को फ्लॉप की ओर ले जाएगा।” नेहा नाम की यूजर ने लिखा कि “कृपया नफरत न फैलाएं, 2014 से पहले हम में से कई लोग मोदी जी के बारे में ऐसा ही सोचते थे। यहां तक कि अमेरिका भी ऐसा ही सोचता था, लेकिन मुझे खुशी है कि आज उन्होंने अपने बारे में हमारी धारणा को बदलने में बहुत अच्छा काम किया है।”
आदित्य नाम के यूजर ने लिखा कि “अभिनेताओं पर कभी भरोसा न करें, जो सत्ता में है उसके अनुसार वे अपना रंग बदल सकते हैं। उदाहरण, आमिर खान, कंगना रनौत, अनुपम खेर।” अरविंद नाम के यूजर ने लिखा कि आमिर खान अपनी फिल्म शूटिंग करने के लिए आए थे, उन्होंने सोचा कि कश्मीरी फिल्म का थोड़ा प्रमोट कर देंगे तो आगे हमारी भी फिल्म प्रमोट हो जाएगी लेकिन अब देश की जनता जग चुकी है।”
from Entertainment News (एंटरटेनमेंट न्यूज़) In Hindi, बॉलीवुड समाचार, Manoranjan News, मनोरंजन समाचार | Jansatta https://ift.tt/qej3rJm
No comments:
Post a Comment