मशहूर कवि कुमार विश्वास ने ट्विटर हैंडल पर पंजाब सीएम भगवंत मान का वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो कह रहे हैं कि पठानकोट हमले के दौरान, सेना आई और बाद में मुझे पत्र मिला कि पंजाब को 7.5 करोड़ रुपये का भुगतान करना चाहिए क्योंकि सेना भेजी गई थी।
उन्होंने कहा साधु सिंह और मैं राजनाथ सिंह के पास गए। हमने उनसे कहा कि मेरे एमपीलैड से कटौती करें लेकिन लिखित में दें कि पंजाब देश का हिस्सा नहीं है और भारत से सेना किराए पर ली है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कुमार विश्वास ने लिखा,”एजेंडा = आखिरी लाइन।” जिसके बाद यूजर्स ने उन्हें घेरना शुरू कर दिया है। वहीं कुछ लोग उनके सपोर्ट में कमेंट्स कर रहे हैं।
अंकित नाम के एक यूजर ने लिखा,”सोच समझ कर बोलना अब वरना उठवा के जेल में डलवा दिए जाओगे मोदी जी भी नही बचा पाएंगे।” रामसेय वॉरियर ने लिखा,”पक्का भाजपई बन गए। पूरा तो सुनिए क्या बोल रहे हैं। ऐसे तो आपकी कविताओं का भी बहुत मतलब निकलता है तो क्या किया जाए। शर्म आनी चाहिए।”
कई यूजर कुमार को उनका पुराना ट्वीट याद दिला रहे हैं। जिसमें उन्होंने लिखा था, ”राष्ट्रवादी भुगतान? आओ भक्तों (कु)तर्क लाओ।” तपन होता ने लिखा, कविवर ये क्या है?” प्रबल नाम के यूजर ने उन्हें इस ट्वीट पर दोगला लिखा है। वहीं अविनाष ने कुमार को मक्कार बताया है।
उन्होंने लिखा,”वास्तव में बहुत सम्मान था लेकिन अब पछतावा होता है, तुम तो अव्वल दर्जे मक्कार जलनखोर निकले कुमार विश्वास। एजेंडा तुम्हारा है बस AAP का विरोध, फिर चाहे उसके लिये झूठ मक्कारी का सहारा लेते हुये तथ्य को भी झुठलाना पड़े। बिन राज्यसभा अगर तेरा चरित्र मर रहा तो चले जा संघी शरण में।”
वहीं कुछ लोगों ने भगवंत मान को लेकर जवाब दिया है। इक्वालाइजर नाम के यूजर ने लिखा,”एक सीएम को जिसे ये भी नहीं पता कि केंद्र और राज्य कैसे काम करते हैं। कतई आश्चर्य की बात नहीं है। देखिए कैसे उन्होंने एक ब्रिज पर 2+ Cr की बचत की। ये तब होता है जब आप स्टैंड अप कॉमेडियन को सीएम के रूप में चुनते हैं। आनंद लें #पंजाब”
डॉक्टर निष्ठा त्रिपाठी ने लिखा, ”स्वर्गीय मनोहर पर्रिकर जी उस समय रक्षा मंत्री थे, राजनाथ सिंह जी नहीं। असेंबली में शराब पीकर स्टेटमेंट दे रहा है।”
from Entertainment News (एंटरटेनमेंट न्यूज़) In Hindi, बॉलीवुड समाचार, Manoranjan News, मनोरंजन समाचार | Jansatta https://ift.tt/hDTBLOe
No comments:
Post a Comment