विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ रिलीज के लगभग एक महीने बाद भी सुर्खियों में है। फिल्म की कहनी साल 1990 में कश्मिरी पंडितों के पलायन और नरसंहार पर आधारित है। राजनेता से लेकर बॉलीवुड के कई सितारों ने फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अब फिल्ममेकर करण जौहर ने भी फिल्म की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि ये फिल्म बहुत कुछ सिखाती है।
फिल्म को बताया आंदोलन: करण जौहर ने कहा कि ये सिर्फ फिल्म नहीं है, ये एक आंदोलन है। इस फिल्म से काफी सीख मिलती है, इसे जरूर देखें। बेशक ये फिल्म बड़े बजट में ना बनी हो, लेकिन फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। जिसके बारे में बात करते हुए जौहर ने कहा कि ये फिल्म बाकी फिल्मों की तरह बड़े बजट में नहीं बनी है। लेकिन भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी हिट होने वाली कॉस्ट प्रॉफिट फिल्म हो सकती है।
एस्पाइरिंग डायरेक्टर्स को सलाह: करण जौहर ने कहा कि आने वाले या एस्पाइरिंग डायरेक्टर्स को इस फिल्म से सीख लेनी चाहिए। देश से जुड़ी कुछ कहानी या ऐसा कुछ हो तो उसे देखना होगा। अगर कुछ सीखना है तो इस फिल्म को देखो। ये एक मूवमेंट है।
बता दें कि इस फिल्म की प्रशंसा हर कोई कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भी फिल्म को सपोर्ट किया और लोगों से इसे देखने को कहा। बात अगर बॉलीवुड की करें तो अभिषेक बच्चन, कंगना रनौत फिल्म की काफी तारीफ की है।
बता दें कि फिल्म को लेकर दो पक्ष बंट गए हैं। एक पक्ष फिल्म को सच्चाई से जोड़कर उसकी तारीफ कर रहा है। तो वहीं दूसरा पक्ष इसे झूठ बता रहा है। लेकिन कई लोगों की भावनाएं इससे जुड़ी हैं। इस फिल्म में अनुपम खेर मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।
उनके साथ मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी भी अहम किरदार निभा रहे हैं। इनके अलावा चिन्मय मांडलेकर खूंखार आतंकी बिट्टा कराटे बने हैं। उन्होंने बताया था कि वो इस किरदार में इस कदर डूब गए कि लोग उनके किरदार को देख उनसे सचमुच नफरत करने लगे हैं।
फिल्म काफी कम बजट में बनाई गई है। लेकिन बॉक्सऑफिस पर जबरदस्त कमाल कर रही है। फिल्म ने अब तक करीब 250 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। जबकि फिल्म केवल 15 करोड़ रुपये के बजट में तैयार की गई है।
from Entertainment News (एंटरटेनमेंट न्यूज़) In Hindi, बॉलीवुड समाचार, Manoranjan News, मनोरंजन समाचार | Jansatta https://ift.tt/2uZhiW3
No comments:
Post a Comment