बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे और भी खूबसूरत होती जा रही हैं। अनन्या ने हाल ही में दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म गहराइयां में काम किया। फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस का लुक सुर्खियों में बना हुआ था। दिन पर दिन अनन्या और भी बोल्ड दिख रही हैं।
धर्मा प्रोडक्शन के सीईओ अप्रूवा मेहता के 50वें जन्मदिन की पार्टी में कई फिल्मी सितारे पहुंचे थे। इस पार्टी में अनन्या का भी अलग अवतार देखने को मिला। एक्ट्रेस ने ब्लैक रंग का सी थ्रू गाउन पहना हुआ था। जो काफी हद तक मलाइका के गाउन जैसा था, जो वो फरहान अख्तर और शिबानी के रिसेप्शन में पहनकर पहुंची थीं। उनके इस लुक पर कई लोग फिदा हो गए। वहीं कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर भी इस ड्रेस में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वो बोल्ड अंदाज में अलग-अलग पोज दे रही हैं। इन तस्वीरों पर यूजर्स ने जमकर कमेंट्स किए हैं। उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। इसके अलावा अनन्या पांडे दिल्ली में हुए लैक्मे फैशन वीक 2022 की शो स्टॉपर बनी थीं। इवेंट में वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
इस दौरान एक्ट्रेस ने पिंक और पर्पल कलर टोन इफेक्ट वाली ड्रेस शिमरी पहनी थी, जो आगे से शॉर्ट और बैक से फ्लेयर लुक दे रही थी। इस ट्यूब स्टाइल ड्रेस में अनन्या किसी परी से कम नहीं दिख रही थीं। फैंस उनकी खूबसूरती देख दंग हैं। इतने कम दिनों में एक्ट्रेस का ये बदलता रूप दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।
बता दें कि अनन्या पांडे ने साल 2019 में फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपने करियर की शुरुआत की थी। शुरुआत में उनकी एक्टिंग और लुक को लोग ज्यादा पसंद नहीं करते थे, लेकिन धीरे-धीरे एक्ट्रेस ने अपने काम के दम पर बॉलीवुड में पैर जमा लिया है। अनन्या कार्तिक आर्यन के साथ ‘पति पत्नी और वो’ में नजर काम कर चुकी हैं। इसके बाद वो फिल्म ‘गहराइयां’ में दिखीं, इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को लोगों ने पसंद किया, हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाई।
from Entertainment News (एंटरटेनमेंट न्यूज़) In Hindi, बॉलीवुड समाचार, Manoranjan News, मनोरंजन समाचार | Jansatta https://ift.tt/23gUeZv
No comments:
Post a Comment