90 के दशक की जानी मानी अभिनेत्री मीनाक्षी शेषद्री को कौन नही जानता। 90 के दशक की मीनाक्षी खूबसूरत हीरोइनों में से एक हैं। मीनाक्षी ने बेहद कम उम्र में ही अपनी एक्टिंग और टैलेंट के दम पर इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई। उन्होंने लगभग हर बड़े प्रोड्यूसर-डायरेक्टर के साथ काम किया।
80 और 90 के दशक में मीनाक्षी शेषाद्रि का जादू इस कदर चला था कि फिल्म मेकर अपनी फिल्मों में उन्हें लेने के लिए बेताब रहा करते थे। अब मीनाक्षी शेषाद्रि लाइमलाइट की दुनिया से दूर रहती हैं लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वह लगातार सुर्खियों में छाई रहती हैं।
मीनाक्षी का नया लुक आया सामने: मीनाक्षी ने कुछ समय पहले अपने नए लुक के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इस फोटो में वह काफी ग्रेसफुल नजर आ रही हैं। हेयरस्टाइल में बदलाव करने के बाद मीनाक्षी का ओवरऑल लुक ही बदल गया है। कुछ लोगों को उनका यह नया अंदाज पसंद आ रहा है तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि उन्हें अपने ऊपर यह एक्सपेरिमेंट नहीं करना चाहिए था।
फिल्मी करियर: अभिनेत्री ने मात्र 17 साल की उम्र में 1981 में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद उन्होंने फिल्म दो गुलाब से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद जैकी श्रॉफ के साथ आई फिल्म ‘हीरो’ने उन्हें रातों रात स्टार बना दिया था। हालांकि एक्ट्रेस को इंडस्ट्री में पहचान में फिल्म ‘दामिनी’ से मिली। अभिनेत्री ने ‘शहंशाह’,‘घातक’, ‘घायल’, ‘मेरी जंग’ जैसी ढेरों फिल्में कीं।

अमेरीका मे रहती हैं अभिनेत्री: मीनाक्षी ने शादी के बाद फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। वह अमेरिका के इन्वेस्टमेंट बैंकर हरीश मैसूर से शादी करने के बाद यूएस शिफ्ट हो गई थीं। वहीं पर मीनाक्षी शेषाद्रि अपना डांस स्कूल चलाती हैं। उनके दो बच्चे हैं जिनमें बेटा जोश और बेटी केंद्रा है। उनका पूरा ध्यान अपनी फैमिली पर है। इस बात का ज़िक्र वह कई इंटरव्यूज़ में भी कर चुकी हैं।
from Entertainment News (एंटरटेनमेंट न्यूज़) In Hindi, बॉलीवुड समाचार, Manoranjan News, मनोरंजन समाचार | Jansatta https://ift.tt/0abCHlu
No comments:
Post a Comment