iQOO ने पिछले साल अपना iQOO Z3 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया था। अगर आप 20 हजार रुपये से कम में फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो बढ़िया मौका है। आईक्यू ने इस हैंडसेट के दाम में कटौती कर दी है और अब यह फोन 20,000 रुपये से कम दाम में लिया जा सकता है। iQOO Z3 5G के 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट और 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट के दाम में कटौती की गई है। जानें आईक्यू के इस फोन की नई कीमत और स्पेसफिकेशन्स के बारे में सबकुछ…
iQOO Z3 5G
iQOO Z3 5G के 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 20,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। वहीं 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 22,990 रुपये में उपलब्ध कराया गया था। 128 जीबी स्टोरेज के दाम में 2,000 रुपये की कटौती की गई है। 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को अब 18,990 रुपये में लिया जा सकता है। वहीं 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट का दाम 3000 रुपये कम हो गया है और अब इसे 19,990 रुपये में लिया जा सकता है। हैंडसेट को ऐस ब्लैक और साइबर ब्लू कलर में खरीदने का मौका है।
iQOO Z3 5G Specifications
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो आईक्यू ज़ेड3 स्मार्टफोन ड्यूल-सिम सपोर्ट करता है। फोन में 6.58 इंच फुलएचडी+ (1,080×2,408 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले दी गई है। स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ और टच सैंपलिंग रेट 180 हर्ट्ज़ है। फोन ऐंड्रॉयड 11 बेस्ड फनटच ओएस 11.1 के साथ आता है। iQoo Z3 में 2.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 768G प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए अड्रेनो 620 जीपीयू है। फोन में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी व 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाना संभव है।
आईक्यू ज़ेड 3 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में अपर्चर एफ/1.79 के साथ 64 मेगापिक्सल प्राइमरी, अपर्चर एफ/2.2 के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-ऐंगल और अपर्चर एफ/2.4 के साथ 2 मेगापिक्सल के तीन सेंसर हैं। कैमरा नाइट मोड, पोर्ट्रेट, वीडियो, पैनोरमा, लाइव फोटो, स्लो-मोशन, टाइम-लैप्स, प्रो मोड जैसे फीचर्स सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा सेंसर मौजूद है। फोन को पावर देने के लिए 4400mAh की बैटरी दी गई है जो 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, ड्यूल-बैंड वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन में प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एम्बियंट लाइट सेंसर, एक्सीलेरोमीटर, गायरोस्कोप और ई-कंपास दिए गए हैं। हैंडसेट में फिंगरप्रिंट सेंसर और एक्सटेंडेड रैम फीचर भी है।
from Tech (टेक) News: Technology Hindi News, New Mobile Gadgets News in Hindi, लेटेस्ट मोबाइल, गैजेट्स - Jansatta | Jansatta https://ift.tt/5XQbjAG
No comments:
Post a Comment