Az

Tuesday, July 5, 2022

Tech News Update 6 June: Mi Band 7 Pro से उठा पर्दा, HTC का नया टैबलेट लॉन्च

xiaomi ने अपने Band 7 का हाई-ऐंड वेरियंट Xiaomi Band 7 Pro लॉन्च कर दिया है। शाओमी बैंड 7 प्रो में 1.64 इंच डिस्प्ले दी गई है। एमोलेड पैनल का रेजॉलूशन 280 x 456 पिक्सल जबकि पिक्सल डेनसिटी 326 पीपीआई है। शाओमी बैंड 7 प्रो की शुरुआती कीमत 400 चीनी युआन (करीब 4724 रुपये) है। वहीं कलर्ड स्ट्रैप की कीमत 39 चीनी युआन (करीब 460 रुपये) जबकि स्पेशल एडिशन स्ट्रैप की कीमत 59 चीनी युआन (करीब 696 रुपये) है। शाओमी ने अभी तक यह खुलासा नहीं किया है कि शाओमी बैंड 7 प्रो को भारत सहित दूसरे इंटरनैशल मार्केट्स में लॉन्च किया जाएगा या नहीं।

इस बैंड में 235mAh की बैटरी दी गई है। शाओमी बैंड 7 प्रो में ऑल-डे हार्ट रेट और ब्लड-ऑक्सीजन ट्रैकिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह डिवाइस एडवांस्ड स्लीप मॉनिटरिंग जैसे फीचर सपोर्ट करता है। इसके अलावा, इस बैंड में 100 एक्सरसाइज मोड मिलते हैं जिनमें 10 रनिंग कोर्स, ऐरोबिक ट्रेनिंग आदि शामिल हैं। बैंड 7 प्रो में 5ATM वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है जिससे यह पानी में यानी जिम करते समय या स्विमिंग करते वक्त खराब नहीं होता।

Tecno Spark 8P
टेक्नो भारत में जल्द अपना नया स्मार्टफोन स्पार्क 8पी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। ब्रैंड लगातार अपने ट्विटर हैंडल के जरिए फोन से जुड़े टीजर जारी कर रहा है। कंपनी ने आने वाले फोन के कुछ फीचर्स की भी पुष्टि कर दी है। याद दिला दें कि स्पार्क 8पी को पिछले साल अक्टूबर में मीडियाटेक हीलियो प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया था।

टेक्नो इंडिया के ट्विटर हैंडल पर जारी टीजर से पता चलता है कि Tecno Spark 8P स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। डिवाइस में 4 जीबी रैम के अलावा 3 जीबी वर्चुअल रैम भी मिलेगी। अभी फोन की भारत में लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं हुई है।

Gizmore Slate Smartwatch

Gizmore ने देश में अपनी नई स्मार्टवॉच के लॉन्च स्नैपडील के साथ पार्टनरशिप की है। कंपनी का कहना है कि नई स्मार्टवॉच को खासतौर पर महिलाओं के लिए लॉन्च किया गया है और कंपनी की यह पहली विमन-सेंट्रिक स्मार्टवॉच है। नई Slate स्मार्टवॉच की कीमत 2,699 रुपये है। इस स्मार्टवॉच को पिंक, ग्रे और ब्लैक कलर में स्नैपडील से 2,299 रुपये में लॉन्च ऑफर के तहत लिया जा सकता है।

Gizmore Slate स्मार्टवॉच में 1.57 इंच कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है। इसमें ऑलवेज-ऑन-डिस्प्ले फीचर मिलता है। इस स्मार्टवॉच में हार्टरेट मॉनिटर, ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर, स्लीप ट्रैकर, हाइड्रेशन अलर्ट और मेन्स्ट्रुअल साइकल ट्रैकर जैसे फीचर्स हैं। इसमें रनिंग, योगा, स्विमिंग, बास्केटबॉल, साइकलिंग, ट्रैकिंग, ऐरोबिक्स जैसे मल्टीपल स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। यह स्मार्टवॉच 100 से ज्यादा वॉच फेस सपोर्ट करती है। कंपनी का कहना है कि सिंगल चार्ज में वॉच की बैटरी लगातार 7 दिन तक की परफॉर्मेंस दे सकती है।



from Tech (टेक) News: Technology Hindi News, New Mobile Gadgets News in Hindi, लेटेस्ट मोबाइल, गैजेट्स - Jansatta | Jansatta https://ift.tt/KAak1ry

No comments:

Post a Comment

मुझे मोदी से नफरत नहीं लेकिन चेहरा देखते ही गुस्सा आ जाता है- कॉमेडियन ने शेयर किया वीडियो, मिले ऐसे जवाब

कॉमेडियन कुणाल कामरा अक्सर मोदी सरकार पर मजाकिया टिप्पणी करते रहते हैं। इसी बहाने वह सरकार पर तीखा तंज भी कसते हैं। अब कामरा ने एक वीडियो शे...