Az

Monday, March 21, 2022

50 साल की उम्र में ही शाहरुख का करियर खत्म हो चुका था; बॉलीवुड एक्टर ने किया ट्वीट तो लोग देने लगे ऐसे रिएक्शन

बॉलीवुड एक्टर और क्रिटिक कमाल आर.खान अपने बेबाक बयानों के चलते सुर्खियों में रहते हैं। इन दिनों वो बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को लेकर टिप्पणियां कर रहे हैं। शाहरुख की फिल्म पठान को लेकर केआरके उनपर वार कर चुके हैं।

हाल ही में केआरके ने ट्वीट कर एक बार फिर शाहरुख खान पर तंज कसा है।उन्होंने अपने ट्वीट में शाहरुख और सलमान खान की एक तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें शाहरुख, सलमान के आगे हाथ जोड़ कर झुके हुए हैं।

इसी के साथ केआरके ने लिखा, ”मेरा निजी तौर पर मानना ​​है कि जब शाहरुख 50 साल के थे तब उनका करियर खत्म हो गया था। और अब वह 60 साल के हो गए हैं।कोई भी स्टार इतना कभी नहीं झुकेगा। पुष्पा ने भी कहा- साला झुकेगा नहीं।”

केआरके के इस ट्वीट पर यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एवी नाम के यूजर ने लिखा, ” मैं उनसे नफरत नहीं करता पर हर चीज की उम्र होती है। सर को दंगल, एयरलिफ्ट, गुड न्यूज जैसी परिपक्व फिल्म करनी चाहिए। ना की 60 साल की उम्र में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की नक्ल।” इसके बाद दूसरा ट्वीट करते हुए एवी ने लिखा कि सलमान, आमिर और अक्षय अभी भी रूल कर रहे हैं और एसआरके की फिल्म 100 करोड़ तक भी नहीं पहुंच पाती।”

रेश्नल थॉट नाम के यूजर ने लिखा, ”उनकी फिल्म की पसंद सही नहीं है। 90 का रोमांस इस वक्त की पीढ़ी को नहीं जमता। उन्हें डर, बाजीगर जैसी फिल्में करनी चाहिए। जिसके लिए उन्हें पसंद किया गया था।”

बता दें कि शाहरुख की फिल्म पठान को लेकर आजकल चर्चा तेज है। इसी फिल्म को लेकर केआरके लगातार उनपर हमला कर रहे हैं। इससे पहले वो शाहरुख की फिल्म को लेकर भविष्यवाणी कर चुके हैं। उनका मानना है कि शाहरुख की फिल्म डिब्बा है जो फ्लॉप होने वाली है।

शाहरुख की फिल्म का ट्रेलर 2 मार्च को रिलीज हो चुका है। उनकी फिल्म पठान अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी। ये फिल्म सिद्धार्थ आनंद ने निर्देशित की है। इस फिल्म में शाहरुख का लुक काफी अलग है। उनके साथ-साथ जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण, डिंपल कपाड़िया आदि भी इस फिल्म में नजर आने वाले हैं।



from Entertainment News (एंटरटेनमेंट न्यूज़) In Hindi, बॉलीवुड समाचार, Manoranjan News, मनोरंजन समाचार | Jansatta https://ift.tt/wY4ilXC

No comments:

Post a Comment

मुझे मोदी से नफरत नहीं लेकिन चेहरा देखते ही गुस्सा आ जाता है- कॉमेडियन ने शेयर किया वीडियो, मिले ऐसे जवाब

कॉमेडियन कुणाल कामरा अक्सर मोदी सरकार पर मजाकिया टिप्पणी करते रहते हैं। इसी बहाने वह सरकार पर तीखा तंज भी कसते हैं। अब कामरा ने एक वीडियो शे...