ऋषि कपूर और जूही चावला की जोड़ी साल 1992 में आई फिल्म ‘बोल राधा बोल’ से मशहूर हो गई थी। दोनों ने साथ में कई प्रोजेक्ट में काम किया। अब उनकी आखिरी फिल्म ‘शर्माजी नमकीन’ जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। ये फिल्म ऋषि कपूर का आखिरी प्रोजेक्ट था, जिसके पूरा होने से पहले ही उनका निधन हो गया था।
उन्होंने फिल्म के एक बड़े हिस्से की शूटिंग की थी, लेकिन उनके निधन के बाद मेकर्स ने फैसला लिया कि बाकी फिल्म परेश रावल पूरा करेंगे। इस फिल्म में उनकी को-एक्टर रहीं जूही चावला ने ऋषि कपूर से जुड़ी कई बातें साझा की हैं।
इस दौरान एक्ट्रेस अपने आंसू नहीं रोक पाईं। जूही ने ‘शर्माजी नमकीन’ की जर्नी को याद करते हुए बताया कि इसका पूरा शूट काफी मजेदार था, लेकिन ऋषि कपूर के निधन के कारण दिल टूट गया था। लेकिन मेकर्स ने पूरा ध्यान फिल्म को पूरा करने पर लगाया, जो बेहद जरूरी भी था।
एक्ट्रेस ने बताया कि चिंटू जी के निधन के कुछ दिन बाद फिल्म के डायरेक्टर रितेश सिद्धवानी ने मुझसे कहा कि हम इसे पूरा करेंगे। मैंने कहा मैं इसके लिए तैयार हूं। चिंटू जी के साथ काम करना हम सभी के लिए अच्छा अनुभव था।
ऋषि कपूर से डरती थीं जूही चावला: जूही से ऋषि कपूर के साथ यादगार पलों के बारे में पूछा गया तो वो मुस्कुराते हुए बोलीं, ”बहुत सी यादे हैं, अपने करियर की शुरुआत में, मैं उनसे डरती थी, क्योंकि मैं ‘चिंटू जी’ के सामने न्यूकमर की तरह थी। मैं अक्सर अपनी लाइन भूल जाया करती थी या डायलॉग में गलती कर दिया करती थी। उनके सामने एक्टिंग करना बड़ा टास्क हुआ करता था। लेकिन समय के साथ सब ठीक हो गया।
‘शर्माजी नमकीन’ में ऋषि कपूर के साथ करने के अनुभव को साझा करते हुए जूही ने बताया कि उन्हें हमेशा उनसे डांट पड़ती थी। एक्ट्रेस ने बताया कि जब भी चिंटू जी गुस्सा करते थे, मैं हंसने लगती थी। वो प्यार से डांटते थे।
गुस्सा में ऐसा बोल गए थे ऋषि कपूर: ‘शर्माजी नमकीन’ के सेट पर हुए एक वाकये को याद करते हुए जूही ने बताया, कैसे ऋषि कपूर उन पर चिल्लाने लगे थे। क्योंकि वो मॉनिटर चेक कर रही थीं। ऋषि कपूर इतने गुस्से में थे कि उन्होंने जूही चावला को “इनसिक्योर एक्टर” कह दिया था।
from Entertainment News (एंटरटेनमेंट न्यूज़) In Hindi, बॉलीवुड समाचार, Manoranjan News, मनोरंजन समाचार | Jansatta https://ift.tt/hyaO6qv
No comments:
Post a Comment