Az

Thursday, March 10, 2022

सही कहा था, गुंडे हार गए… केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बॉलीवुड एक्टर ने ली चुटकी, लोग भी लेने लगे मजे

उत्तर प्रदेश समेत 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को सिराथू विधानसभा सीट से हार का सामना करना पड़ा है। इस विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी पल्लवी पटेल को पूरे 7,337 मतों से जीत हासिल हुई है।

अपनी हार के बावजूद केशव प्रसाद मौर्य को चार राज्यों में भाजपा की जीत की खुशी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ”जनता जीत रही है, गुंडागर्दी हार रही है।” उनके ट्वीट पर क्रिटिक और बॉलीवुड एक्टर कमाल आर.खान ने मजे लेना शुरू कर दिया है। केआरके ने उनके ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा, ”सर केशव प्रसाद मौर्य ने सच कहा कि गुंडे हारेंगे।”

जबसे सीएम योगी को जीत हासिल हुई है, ट्विटर पर केआरके को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। लोग उन्हें भारत छोड़ने वाला ट्वीट याद दिलाकर तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं। इस ट्वीट पर भी विजय कुशवाहा नाम के यूजर ने लिखा, ”टिकट कब की बुक की है, ये बताओ। बाबा आ गए हैं यूपी में।” उत्कर्ष गुप्ता ने लिखा, ”केशव मौर्य हार कर भी जीत गए। लेकिन तुम भारत वापस मत आना।”

इससे पहले भी केआरके ने अपनी भविष्यवाणी का हवाला देते हुए ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा, ”सर अपनी विधानसभा सीट से हारने की बधाई हो। मैंने बहुत पहले आपको बता दिया था कि आप पक्का हारोगे। आज में 100 प्रतिशत सही निकला। लव यू सर।”

इस ट्वीट पर लोग केआरके का वो ट्वीट याद दिला रहे हैं। जिसमें उन्होंने योगी की जीत पर भारत छोड़ने की बात कही थी। अंकेश ने उनके ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए उनसे पूछा है कि इस वचन का क्या हुआ। जिसके बाद बृजेश रावत ने लिखा, ”इन्हें सोशल मीडिया पर तो झेलना ही पड़ेगा।”

इसके अलावा चुनाव के नतीजों के बाद से ही केआरके AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी को लेकर भी कुछ ट्वीट कर चुके हैं। उनका कहना है कि ओवैसी ने भाजपा के एजेंट का काम किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि, मैं सभी भारतीय मुसलमानों को फिर से दोहराना चाहता हूं कि #ओवैसी #BJP के एजेंट हैं।वो #BJP के पेरोल पर हैं। तो कृपया उसे आपको मूर्ख बनाने की अनुमति न दें।”

इस पर अबदला नाम के यूजर ने लिखा,” एजेंट है या नहीं, ये तो नहीं पता। लेकिन ओवैसी जहां भी जाते हैं, बीजेपी उनका डर दिखा कर हिंदू वोट लेती है।”



from Entertainment Archives | Jansatta https://ift.tt/y31xgiO

No comments:

Post a Comment

मुझे मोदी से नफरत नहीं लेकिन चेहरा देखते ही गुस्सा आ जाता है- कॉमेडियन ने शेयर किया वीडियो, मिले ऐसे जवाब

कॉमेडियन कुणाल कामरा अक्सर मोदी सरकार पर मजाकिया टिप्पणी करते रहते हैं। इसी बहाने वह सरकार पर तीखा तंज भी कसते हैं। अब कामरा ने एक वीडियो शे...