Az

Friday, March 11, 2022

टॉप की जगह ‘जंजीर’ पहनकर निकलीं एक्ट्रेस, लोग करने लगे ऐसे कमेंट्स

अपने अतरंगी ड्रेसिंग स्टाइल के लिए मशहूर एक्ट्रोस उर्फी जावेद हर दिन कोई न कोई नए अवतार में नजर आती हैं। सोशल मीडिया पर तमाम लोग उन्हें पसंद करते हैं, तो ट्रोल करने वालों की तादाद भी अच्छी-खासी है। उर्फी एक बार फिर अपने कपड़ों को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने लोहे की जंजीर से बनी टॉप पहनी है।

लोहे की जंजीर वाली टॉप के साथ उर्फी ने जालीदार स्कर्ट कैरी की है। वो इस अवतार में काफी कंफर्टेबल लग रही हैं। हालांकि उनके हेटर्स उन्हें ट्रोल ना करें, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। इस वीडियो पर भी लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

करीना नाम की यूजर ने लिखा, ”इसने जो भी पहना है, बेहद घटिया है।” हेमा जैन नाम की यूजर ने वायरल भयानी से उर्फी से जुड़ी पोस्ट डालने को ही मना कर दिया। क्वीन शान्या जैस्मिन नाम की यूजर ने लिखा, ”हे भगवान ये क्या-क्या करती है।” केलकर राधा ने लिखा,”जूनियर राखी सावंत, घटियापन की हद।”

बता दें कि ये पहली बार नहीं है कि किसी ने उर्फी की तुलना राखी सावंत से की हो। इससे पहले भी लोग उन्हें राखी सावंत का चेला करार दे चुके हैं। जिसपर उर्फी ने कहा था कि ये उनके लिए सम्मान की बात है। उर्फी को फर्क नहीं पड़ता कि लोग उनके या उनके कपड़ों के बारे में क्या कहते हैं। उनका बिंदास अंदाज ही उनके फैंस को पसंद आता है।

मीडिया के सामने उर्फी को हमेशा ही खुलकर बात करते देखा जाता है। जो लोग उन्हें ट्रोल करते हैं, उर्फी उन्हें मुंह तोड़ जवाब देने से भी पीछे नहीं हटतीं। एक्ट्रेस का कहना है उनको जो पसंद होगा वो पहनेंगी। बात अगर उनके फैंस की करें तो एक्ट्रेस उनके साथ अच्छे से पेश आती हैं।

बिग बॉस ओटीटी से मिला फेम: गौरलतब है कि उर्फी जावेद ये रिश्ता क्या कहलाता है समेत कई टीवी सीरियल में काम कर चुकी हैं। लेकिन उन्हें पॉपुलैरिटी बिग बॉस ओटीटी में आने के बाद मिली। शो के दौरान उनकी बोल्ड अंदाज और कपड़ों को लेकर काफी चर्चा हुई थी। उनके साथी कंटेस्टेंट्स भी उनके इस अंदाज के बारे में बाते करते नजर आते थे। हालांकि उर्फी बिग बॉस ओटीटी जीत तो नहीं पाईं, लेकिन शो के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल चुकी है।



from Entertainment Archives | Jansatta https://ift.tt/h0kgLyu

No comments:

Post a Comment

मुझे मोदी से नफरत नहीं लेकिन चेहरा देखते ही गुस्सा आ जाता है- कॉमेडियन ने शेयर किया वीडियो, मिले ऐसे जवाब

कॉमेडियन कुणाल कामरा अक्सर मोदी सरकार पर मजाकिया टिप्पणी करते रहते हैं। इसी बहाने वह सरकार पर तीखा तंज भी कसते हैं। अब कामरा ने एक वीडियो शे...